• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमरिंदर पंजाब कैबिनेट से चाहते हैं दो मंत्रियों की छुट्टी, हरीश रावत ने बांधे सीएम के हाथ, कहा- बदलाखोरी न करें

  • September 2, 2021
अमरिंदर पंजाब कैबिनेट से चाहते हैं दो मंत्रियों की छुट्टी, हरीश रावत ने बांधे सीएम के हाथ, कहा- बदलाखोरी न करें
  • Harish Rawat – Captain Amrinder Singh पंजाब कांग्रेस के विवाद के समाधान के लिए कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत के बीच पांच घंटे की बैठक में कई मुद्दे उठे। कैप्‍टन दो बागी मंत्रियों को कैबिनेट से हटाने की बात की लेकिन रावत ने मना क‍र दिया।

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में घमासान को समाप्‍त करने के लिए चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार काे मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ करीब पांच घंटे तक बैठक की। इसमें कई मुद्दे उठे और पार्टी में पैदा हालात पर चचा्र हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का मुद्दा उठाया। कैप्टन ने रावत पर दो मंत्रियों को कैबिनेट को बदलने का दबाव बनाया। ये दाेनों मंत्री पिछले दिनों कैपटन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले चार मंत्रियों में शामिल हैं। हालांकि इसके लिए रावत तैयार नहीं हुए और उन्‍होंने एक तरह सीएम के हाथ बांध दिए। रावत ने इसे बदलाखोरी वाली राजनीति बताया।

बताया जाता है कि कैप्टन अमरिंदर कैबिनेट ये ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और आवास, जल संसाधन व खनन और भूविज्ञान मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया को कैबिनेट से हटाना चाहते हैं। यह दोनों उन चार मंत्रियों में शामिल है, जिन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रकट किया था और कैप्टन को बदलने को लेकर यह चारों मंत्री देहरादून में रावत से मिलने गए थे।

जानकारी के अनुसार रावत के साथ हुई करीब पांच घंटे की बैठक के दौरान कैप्टन ने संभावित फेबदल की एक लिस्ट भी रावत को सौंपी। कैप्टन सरकारिया का विभाग खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को देना चाहते हैं। सोढ़ी कैप्टन के सबसे करीबी मंत्रियों में से है और वर्तमान में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए संकटमोटन का काम कर रहे है। सोढ़ी ने ही कैप्टन के हक में पिछले दिनों डिनर पार्टी का आयोजन किया था और आज रावत को वह ही अपने साथ मुख्यमंत्री के सिसवां फार्महाउस पर लेकर गए थे।

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि कैप्टन ने पहले तकनीकि शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी बदलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन अब उन्होंने इस विचार को त्याग दिया है। जानकारी के अनुसार कैप्टन शुरू से ही बाजवा और सरकारिया की वर्किंग से खुश नहीं थे। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल से निकाले जाने के भय के कारण ही इन दोनों मंत्रियों ने कैप्टन के खिलाफ बगावत का झंडा उठा लिया था।

बता दें कि 24 अगस्त को तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा,चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अविश्वास प्रकट किया था। इसी दिन रंधावा ने कहा था कि वह अपने दम पर मंत्रिमंडल में है। उन्हें मंत्री पद का कोई लोभ नहीं है।

जानकारी के अनुसार कैप्टन ने जब मंत्रिमंडल में फेरबदल की लिस्ट सौंपी तो रावत ने इस फेरबदल से यह कहते हुए इंकार किया कि यह बदलाखोरी वाली राजनीति होगी। इससे पार्टी में संदेश अच्छा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार कैप्टन स्पीकर राणा केपी सिंह को मंत्रिमंडल में लाना चाहते है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez