पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
- सहारनपुर में बाबा लालदास रोड पर पौधारोपण करते पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारी।
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूर्व छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं व एनएसएस के छात्रों द्वारा पौधारोपण कर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
स्थानीय बाबा लालदास मार्ग पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्टार पेपर मिल्स सरस्व्ती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रकिशोर ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पूर्व छात्र परिषद के आचार्य प्रभारी व एनएसएस के आचार्य वीरेंद्र ने पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश मित्तल व संचालन डा. विपिन प्रजापति ने किया। इस दौरान आचार्य प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जिला संयोजक श्रेय गौड़, सह संयोजक साहिल जैन, जतिन वर्मा, रोहित सैनी आदि मौजूद रहे।
