दीपावली मेले में अल्तमश के तरानों की भी मचेगी धूम

- सहारनपुर में दीपावली मेले को भव्य बनाने के लिए कलाकारों के साथ विचार मंथन करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह।
सहारनपुर [24CN]। नगर निगम के दीपावली मेले में बॉलीवुड के स्टार गायक अल्तमश के तरानों की भी धूम रहेगी। मेले के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन भी सौ किलो फूलों के महारास से होगा। दीपावली मेले में बच्चों को ऊँट और घोड़ों की मुफ्त सवारी और डीजे पर धमाल मचाने का भी मौका मिलेगा। मेला 28 अक्तूबर से 03 नवंबर तक गांधी पार्क में और सांस्कृतिक आयोजन 28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक जनमंच में होगा। मेले में शहर की अनेक सांस्कृतिक संस्थाएं और स्कूल कॉलेज भी प्रतिभाग करेंगे।
दीपावली मेले और उसमें आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर निगम के आला अधिकारी महानगर के कलाकारों के साथ लगातार मंथन कर रहे हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर को इस आयोजन से एक नयी शुरुआत देना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दो सौ लोगों के लिए एक नये थियेटर का निर्माण कराया जाए। नगर निगम में आज कलाकारों और संस्था प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दीपावली मेले को भव्य बनाने के लिए मेले में अनेक कार्यक्रम और जोडेघ् गए।
बॉलीवुड में अपनी गायकी से धूम मचाने वाले बॉलीवुड के जाने माने गायक अल्तमश फरीदी की आतिशि गायकी भी मेले में चार चांद लगायेगी। अल्तमश ने मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने प्रस्तुती देने पर सहमति दे दी है। प्रख्यात रंगकर्मी विजेश जोशी की स्मृति में नाटक ‘लड़ाईÓ का मंचन भी नाट्स एकेडमी द्वारा किया जायेगा। 30 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन 100 किलो फूलों के महारास से होगा। गांधी पार्क मेले में बच्चों के लिए ऊँट और घोड़ों की मुफ्त सवारी और ओपन डीजे की भी व्यवस्था की गयी है। रस्से पर चलने वाले ‘नटोंÓ और अनेक योग साधकों का योग प्रदर्शन भी दर्शनीय होगा। आत्मरक्षा को प्रेरित करने वाले कराटे का प्रदर्शन भी दर्शनीय होगा।
बच्चों के लिए खेल खिलौनों और झूलों के साथ-साथ दीपावली से सम्बद्ध उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल और वेंडरों द्वारा लगाये गए स्टॉल भी रहेंगे। बैठक में लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, डॉ.वीरेन्द्र आजम, मोहित तलवार, राकेश शर्मा, सुषमा बजाज, रंजना नैब, संदीप शर्मा, के के गर्ग, रश्मि टेरेंस, मुकेश शर्मा, शारंग जोशी, नीरज जैन, करन धीमान, शिवानी सिंघल, जसलीन कौर, दिनेश तेजान, मदन भारती, संदीप मल्होत्रा,अमित धीमान आदि मौजूद रहे।