व्यापार के साथ संगठन को भी समय दें युवा व्यापारी: मनोचा

व्यापार के साथ संगठन को भी समय दें युवा व्यापारी: मनोचा
  • सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। इसलिए युवाओं को आगे बढ़कर व्यापारी समाज के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए। विवेक मनोचा आज यहां रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में युवा मोर्चा संचालन समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब युवा शक्ति ने कोई कार्य अपने हाथों में लिया है तो उस कार्य को पूरी तत्परता व लग्न से पूरा किया है।

चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि युवा जिस कुशलता से अपने व्यापार व परिवार को चला रहे हैं, उसी कुशलता से थोड़ा सा समय देकर युवा व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं और अपने कुशल नेतृत्व से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। अनुभव शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य अपने साथियों को युवा व्यापार मंडल से जोड़ें और एक ऐसा संगठन बनाएं जो व्यापार मंडल के साथ निरंतर उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर सकें।

इस दौरान राजीव मदान, गुलशन अनेजा, अमित ठक्कर, विनीत चौहान, कर्ण चावला, मोहित नारंग, राघव गुप्ता, संयम सेठी, कार्तिक खुराना, अनुज सिंघल, देवांश गांधी, अनमोल कालड़ा, दीपांश बजाज, वैभव अग्रवाल, गोल्डी मक्कड़, कन्हैया लाम्बा, मुदित नारंग, पुल्कित सपरा, रोहित ढींगरा, शुभम सिंघल आदि मौजूद रहे।