आलोक बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

आलोक बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष
  • सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का फाइल फोटो।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने वरिष्ठ पत्रकार आलोक अग्रवाल को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। आलोक अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर व्यापारियों ने भी हर्ष जताया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने सहारनपुर मंडल में व्यापार मंडल को गतिशील बनाने के लिए आलोक अग्रवाल को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। आलोक अग्रवाल की नियुक्ति पर प्रदेश महासचिव जसवंत बतरा, प्रदेश उपाध्यक्ष स. सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, प्रदेश संगठन मंत्री ईश्वर गोयल, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मक्कड़, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने हर्ष जताते हुए कहा कि श्री अग्रवाल संगठन को मंडल स्तर पर सभी निगमों, पंचायतों और जनपदों में भ्रमण कर मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे।