shobhit University Gangoh
 

पत्नी की अवैध शादी व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पीडि़त ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल की शुरू

पत्नी की अवैध शादी व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पीडि़त ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल की शुरू
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठा पीडि़त।

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के  एक व्यक्ति ने आज अपनी पत्नी की अवैध शादी कराए जाने, उसके कीमती सामान की हेराफेरी तथा पुलिस की कथित मिलीभगत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

गांव रामनगर निवासी रवि कुमार नेहा जिलाधिकारी कार्यालय बाहर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे रवि कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2018 को शोषन उर्फ राधिका के साथ हुई थी। बाद में वैवाहिक विवाद के चलते मामला न्यायालय तक पहुंचा, जिसमें न्यायालय ने पत्नी को पति के साथ रहने का आदेश दिया। पीडि़त के अनुसार, पत्नी द्वारा लगाए गए 498ए और घरेलू हिंसा के सभी मुकदमों में न्यायालय ने उसे निर्दोष करार दिया।

पीडि़त का आरोप है कि अगस्त 2023 में उसकी पत्नी की अवैध रूप से दीपक नामक युवक के साथ शादी कर दी गई, जबकि वह अभी भी उसकी वैधानिक पत्नी है। इस अवैध विवाह से एक बच्चा होने का भी दावा किया गया है। रवि कुमार का कहना है कि उसके सोने-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े और लगभग 50 हजार रुपये नकद विपक्षीगण के पास हैं, जिन्हें अब तक बरामद नहीं किया गया। रवि कुमार ने कोतवाली देहात पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चैकी इंचार्ज व विवेचक ने फर्जी बयान और हस्ताक्षर दिखाकर मामले को कमजोर करने का प्रयास किया। जिलाधिकारी से पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।

Jamia Tibbia