जीएसटी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप, कार्रवाई की मांग

जीएसटी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप, कार्रवाई की मांग
  • सहारनपुर में ज्ञापन देते भाकियू रक्षक के पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्येकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में  सैल टैक्स अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जीएसटी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार  पर अंकुश लगाने एवं इसमें संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन रक्षक के के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में सैल टैक्स कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. वीरेंद्र सिंह ओहलान ने बताया कि जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन कमिश्नर को सौपकर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने हमारे एक कार्यकर्ता को जेल भेजने की धमकी देखकर उसे डरा धमकाकर एक लाख चालीस हजार रुपए जमा कर लिए। जबकि हमारे कार्यकर्ता ने जीएसटी विभाग से एक लाख पांच सौ रुपए रसीद प्राप्त की।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी, प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी, युवा जिला अध्यक्ष रूपक चैधरी, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र नौसरान, बिल्लू त्यागी, सतपाल राणा, अमित ओहलान, अभिषेक राणा, वीरेंद्र सिंह (बिल्लू), अजीत गुज्जर, अमित, अनिकेत चैधरी, सचिन जाट, अनिरुद्ध त्यागी, प्रियांशु आदि शामिल रहे।


Leave a Reply