एनसीसी की तीनों बटालियन ने योगाभ्यास शिविर में किया प्रतिभाग

एनसीसी की तीनों बटालियन ने योगाभ्यास शिविर में किया प्रतिभाग
  • सहारनपुर में योगा शिविर में भाग लेते एनसीसी कैडेट्स।

स्हारनपुर। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के आदेशानुसार 21 जून 2022 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष में आज 26 यूपी गल्र्स वाहिनी के तत्वावधान में एक योगा अभ्यास शिविर का आयोजन रिमाउन्ट टेऊनिंग एण्ड डिपो, सहारनपुर में किया गया।

शिविर में योग आचार्य भीम ने योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया कि योग किस प्रकार से हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाल सकता है और हमें स्वस्थ और निरोग बना सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति में पूरे दिन स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है व उसका मन प्रसन्न चित्त रहता है। वह अपने हर काम को पूरे मन व लगन के साथ पूर्ण करता है। योग करने से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों को भी अपने से दूर रख सकता है। शिविर में 26 उ.प्र. बालिका वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पुनीत अरोरा, 86 उ.प्र.वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल आर.एस.चौहान व 83 उ.प्र. वाहिनी एनसीसी कमान अधिकारी ले. कर्नल चंचल सिंह कपकोटी व यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी ले.कर्नल एल.एस.गोंसाई, मेजर शशि मेहता व 65 सैन्य व असैन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।