shobhit University Gangoh
 

गन्ना विकास लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्मति से पारित किए गए सभी प्रस्ताव

गन्ना विकास लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्मति से पारित किए गए सभी प्रस्ताव
  • सहारनपुर में गन्ना विकास लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा को सम्बोधित करता वक्ता।

सहकारी। गन्ना विकास लिमिटेड सहारनपुर की वार्षिक साधारण सभा एजेंडे के अनुसार सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में जनपद की सभी चीनी मिलों को वर्तमान पेराई सत्र में समय से चालू कराने की मांग की गई। सहकारी गन्ना विकास लिमिटेड कार्यालय में आयोजित वार्षिक साधारण सभा का आयोजन चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज पुंडीर के नेतृत्व में वार्षिक साधारण सभा में एजेंडे के अनुसार सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में वर्तमान पराई सत्र 2023,24 हेतु समिति क्षेत्र की चीनी मिल देवबंद गागालेहडी, शेरमऊ, सरसावा तथा अन्य सत्र की पहराई चालू होने वाली मिलो के बारे में विचार विमर्श करना समिति स्वीकृत बजट 2023 24 का अनुमोदन करना, समिति क्षेत्र के वाहयों गोदाम बिलासपुर में इस्माइलपुर पर कृषि एवं समिति में कराए गए निर्माण व्यय का अनुमोदन करना समिति परिसर में पुराने कार्यालय कमरे सचिव आवास गोदाम आदि भवन का समिति हित में कराए गए निर्माण वाहय का अनुमोदन करना, समिति के दोनों वाहयों खाद्य गोदाम कुमार हेडा,चुनेटी गड़ा जो जिणसीण अवस्था में है दोनों को नियम अनुसार भी समिति के कब्जे में लेकर समिति में कृषक के हित में नवनिर्माण करने हेतु प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके अलावा सभापति की अनुमति से सभी प्रस्ताव रखे गए और उन पर विचार किया गया। वार्षिक साधारण सभा में जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, बीज उत्पादन अधिकारी, अरविंद कुमार, एससीडीआई धीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, सचिन, सचिव प्रभारी ओमप्रकाश, चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज पुंडीर समस्त समिति कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia