सभी पदाधिकारी करें भाजपा की नीति-रीति का प्रचार-प्रसार

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के चलते समाज के सभी वर्गों को पूरा मान-सम्मान देने का काम किया है। इसलिए अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह दलित समाज के बीच जाकर भाजपा की नीति व रीति का प्रचार-प्रसार करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नवनियुक्त जिला कार्यसमिति की परिचय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती मिल सके।

बैठक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सूर्य ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि राजकुमार प्रधान, नीटू कुमार, अवनीश मोगा, अजब सिंह, सुनील प्रधान, अरूण चोपड़ा को जिला उपाध्यक्ष, दुष्यंत सिंह, मेहर सहगल को जिला महामंत्री डा. नीटू बर्मन, प्रीतम प्रधान, मुनेश कुमार, मुकेश दाबसे, धर्मेंद्र गौतम, डा. राकेश कुमार को जिला मंत्री, नितिन सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, अविनाश वाल्मीकि को जिला कार्यालय प्रभारी, छोटन दौलत को जिला मीडिया प्रभारी व आदित्य कुमार को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि मुनेश कुमार, रजनीश गंधारिया, अजय बिरला, दीपक चावरिया, सुखवीर पेंगवाल, अशोक कुमार, श्रीकांत, आशु दिवाकर, बाबूराम प्रधान, अपर्णा वाल्मीकि, कुलदीप व विजेंद्र जौहरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, मेहर सहगल, दुष्यंत सिंह, धर्मेंद्र गौतम, डा. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।