कथा सुनने से होते हैं मनुष्य के सभी मनोरथ पूणर्: अजय किरण

कथा सुनने से होते हैं मनुष्य के सभी मनोरथ पूणर्: अजय किरण
  • सहारनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान करते आचार्य अजय किरण महाराज।

सहारनपुर [24CN]। कथाव्यास आचार्य अजय किरण महाराज ने कहा कि भगवान तो भाव से प्रसन्न हो जाते हैं जो भगवान को मन व भाव से याद करता है तो भगवान उसके सभी मनोरथ पूर्ण कर देते हैं। कथाव्यास अजय किरण महाराज स्टेट बैंक कालोनी स्थित ईस्ट सिद्धि मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा एवं मां बगलामुखी यज्ञ में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान के बालस्वरूप का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान किस प्रकार बाल लीलाओं के माध्यम से जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याओं का निस्तारण किया।

उन्होंने बताया कि आज इस कलयुग में मनुष्य के पास भगवान की पूजा और सेवा के लिए समय नहीं है। यही कारण है कि बच्चे भी आजकल अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते और न ही उन्हें अपने पास रखना चाहते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि अपने बच्चों को बाल्यकाल से ही अच्छे संस्कार दें। उन्हें प्रतिदिन मंदिर भेजें, जहां कहीं कथा और यज्ञ हो, उनको भेजा करें अन्यथा आने वाला समय बहुत ही भयंकर होगा।

इससे पूर्व आचार्य पं. सर्वेश शास्त्री ने सभी यजमानों से गणेश पूजन, भगवती पूजन, नवगृह पूजन, कलश पूजन सम्पन्न कराया। इस दौरान यजमान रामावतार शर्मा, राजेश शर्मा, शिवराम शर्मा, ओ. पी. शर्मा, राजेश्वर शर्मा, कमलेश गुप्ता, सुधीर सिंह, विमल पंवार, अनिल राणा, मयंक शर्मा, मनोज शर्मा, ऋतिक शर्मा, राजेश शर्मा, ललित नारायण शर्मा, भूपेंद्र सिंह राणा, अक्षय राणा, मोहित राणा, मनोज राणा, निशा, पिंकी, मधु, नीरू, इंदू, मिनाक्षी, वैशाली, कुसुम राणा, उषा शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।