नकुड़ में गंदा पानी की निकासी बडी समस्या, भाजपा के जीतने पर होगा समाधान: शिवकुमार गुप्ता

नकुड [इंद्रेश]। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता ने नगर वासियो से विकास के रथ को तेज गति से आगे बढाने का वायदा किया है। कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास ही उनका लक्ष्य होगा।
शिवकुमार गुप्ता यंहा पत्रकारो से बात कर रहे थे। नगर की बडी समस्या का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि नगर मे गंदे पानी की निकासी की बडी समस्या है। तालाबो का सोंदर्यकरण कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही नगरवासियो की नगरपालिका से जुडी हर समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश व देश मे भाजपा की सरकार है नगरपालिका में भी भाजपा की सत्ता आने पर वे प्रदेश सरकार की मदद से नकुड के विकास के लिये प्रयास करेग। साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनओ का लाभ नगरवासियो का दिलाने का प्रयास करेगे। पार्टी से बगावत कर चुनाव लड रहे प्रत्याशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हे आशा है कि वे भी पार्टी के निर्देशो का पालन करेगे।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, बिशंबर सिंह धीमान, मास्टर रतन सिंह कोरी, चौ. राजवीर सिंह, मनोज गोयल, हरीश गर्ग, रामनाथ कश्यप, रामनाथ बाल्मिकी, सतपाल त्यागी, सुरेंद्र धीमान, विनोद वर्मा, संजय गोयल, संजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।