ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड अध्यक्ष ने कसा तंज

- ज्ञानवापी पर बोेले: मस्जिद में फव्वारें को बताया जा रहा शिवलिंग
- प्रधानमंत्री करते है सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की बात
देवबंद [24CN]: ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष शिय धर्म गुरू मौलाना यासूब अब्बास ने पीएम पर तंज कसा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते है। दुसरी तरफ देश मंे अफरा तफरी का माहौल हैं कोई ताजमहल के कमरे खोलने, मस्जिद को मंदिर और फव्वारें को शिवलिंग बता रहा है। दोनो धर्मो के लोगों किसी विवाद में नही पडना चाहिए। यह अदालत का काम है, इसे अदालत के उपर ही छोड देना चाहिए। ज्ञानवापी मस्जिद जैसे मुद्दों पर आपस में कोई विवाद करना चाहिए।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि स्वस्थ देश वो होता है। जहंा इस तरह का विवाद न होें। हमे गरीबी, अशिक्षा, और बेरोजगारी से लडाई लडनी चाहिए। हिन्दू और मुसलमान देश की दो आंख है, यदि एक आंख खराब हो जाए तो चेहरा बदनुमा हो जाता है। सरकार को इस तरह के मामलो में सख्ती से पेश आना चाहिए। बेवजह के मुददे को तूल देने वाले लोगांे के खिलाफ कडी कार्यवाही करनी चाहिए। तथा सरकार को अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। धर्म और सियासत जब इकब्ठा होगें तो ऐसे हालात बनेगंे। उन्होने कहा कि अभी मामला पूरी तरह स्पष्ट भी नही है। और ज्ञानवापी मस्जिद में फव्वारें को शिवलिंग करार दिया जा रहा है। आॅल इंडिया मुस्लिम शिया पर्सनल लाॅ इसकी कडी निन्दा करता है। इस तरह के मामलो के लिए वरशिप एक्ट 1991 है। जिसके तहत धार्मिक स्थल यथास्थिति में रहेगें। मौलाना ने कहा कि क्या लोगों को संविधान पर विश्वास नही है। कहा कि सबको मिलकर गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करना चाहिए।