अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की विधानसभा कार्यकारिणी घोषित
- सहारनपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित करते प्रदेश उपाध्यक्ष।
सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने सहारनपुर नगर विधानसभा की इकाई का गठन करते हुए हर्ष डाबर को अध्यक्ष, मनोज चिटकारा को वरिष्ठ महामंत्री व राजेश ग्रोवर को कोषाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की।
स्थानीय जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर नगर विधानसभा की कार्यकारिणी में हर्ष डाबर को अध्यक्ष, स. इंद्रपाल सिंह, भारत भूषण गगनेजा, श्याम गुलाटी, प्रदीप ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चिटकारा को वरिष्ठ महामंत्री अमरदीप सिंह सिंघल को महामंत्री, अश्विनी शर्मा को वरिष्ठ संगठन मंत्री, राजेश धीमान को वरिष्ठ प्रचार मंत्री, रजत गोयल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमोद नौसरान, मनीष गुप्ता, चेतन ग्रोवर, सुखनूर सिंह को उपाध्यक्ष अनुज सेठी, विवेक शर्मा, सन्नी अरोड़ा, विपिन ठाकुर को संगठन मंत्री, आशु बतरा, अक्षय गुप्ता को प्रचार मंत्री तथा केतन कालड़ा, संदीप कुमार, राजकुमार अरोड़ा, सूरज छाबड़ा, संदीप तेहरी, संदीप गुप्ता, जगजीत सिंह, कमल मक्कड़, प्रियांक रस्तोगी व वैभव गुलाटी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विमल विरमानी ने कहा कि आज व्यापारी समाज जीएसटी के जटिल नियमों, खाद्य विभाग की मनमानी व माप तोल विभाग की लालफीताशाही समेत कई समस्याओं से परेशान हैं। इसके लिए व्यापारी समाज को एकजुटता के साथ व्यापारी समाज को संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भी स्वतंत्र भारत में व्यापारी गुलामी का जीवन जीने, अधिकारियों की मनमानी और उत्पीडऩ का शिकार हैं। सबसे अधिकारी राजस्व देने वाला व्यापारी वर्ग तथा सरकार के लिए बगैर शुल्क लिए राजस्व एकत्र करने वाले व्यापारी समाज का सर्वाधिक शोषण हो रहा है। वार्ता के दौरान जिला वरिष्ठ महामंत्री अनित गर्ग, महानगर अध्यक्ष स. गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, स. तरणजीत सिंह बग्गा, शांतनु ठकराल, विनीत विरमानी, जगदीश कालड़ा, आरिफ खान, सुबोध भाटिया, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।
