‘सब दगे कारतूस हैं…सपा को नहीं होगा कोई फायदा’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ने कसा तंज
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है. लखनऊ में विधानसभा सत्र से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें ‘दगे कारतूस’ बताया. डिप्टी सीएम का यह बयान 15 फरवरी को पूर्व कांग्रेस नेता सिद्दीकी के सपा में शामिल होने के के बाद आया है.
लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि सपा में शामिल हो रहे नेता दगे कारतूस हैं और उनसे पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलेगा. बता दें कि इससे पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं
बजट सत्र और विपक्ष पर निशाना
डिप्टी सीएम ने विधानसभा के बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब बजट सत्र आता है तो गंभीर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे और सरकार ने अच्छा बजट पेश किया है. मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच नकारात्मक है. विकास कार्यों को देखकर विपक्ष खुद को संभाल नहीं पा रहा है. सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है.
Lucknow, Uttar Pradesh: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya says, “If the budget is presented, it is natural to have a discussion on it, and we will discuss it in detail. However, it is condemnable when the opposition approaches it with a negative mindset. Such negativity… pic.twitter.com/btlYLnuYE6
— IANS (@ians_india) February 16, 2026
भारत की जीत पर प्रतिक्रिया
भारत की पाकिस्तान पर 61 रन की जीत पर भी मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब भारत जीतता है तो तिरंगे का सम्मान बढ़ता है और पाकिस्तान की हार से वहां निराशा होती है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी. मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ मैच न खेलने का रुख हार के डर से जुड़ा था. उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी हर मुकाबले में जीत दर्ज करेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे.
