• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एलएसी पर अलर्ट, सेना प्रमुख ने चीनी हरकतों से सेना को सतर्क रहने को कहा

  • May 22, 2021
एलएसी पर अलर्ट, सेना प्रमुख ने चीनी हरकतों से सेना को सतर्क रहने को कहा
  • सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर से लगी उत्तरी सीमा पर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों की जबरदस्त सजगता की तारीफ करते हुए एलएसी पर बेहद सतर्क रहने और सीमा के उस पार से चीनी गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने को कहा।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बीते एक साल से जारी सैन्य गतिरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर से लगी उत्तरी सीमा पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। सेना प्रमुख ने इस दौरान सैनिकों की जबरदस्त सजगता की तारीफ करते हुए एलएसी पर बेहद सतर्क रहने और सीमा के उस पार से चीनी गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने को कहा।

पूर्वी लद्दाख के इलाके में एलएसी के पार चीनी सेना की हाल के दिनों में बढ़ी सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए सेना प्रमुख का अरुणाचल-सिक्किम से लगी सीमाओं का जायजा लेना अहम है। दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को दीमापुर पर पहुंचे जनरल नरवने ने पहले दिन अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन की सीमाओं पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा स्थिति विशेष रूप से म्यांमार से लगी सीमा की सुरक्षा चुनौतियों का जायजा लिया। इस समीक्षा बैठक में दीमापुर के सैन्य हेडक्वार्टर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन मैथ्यू और जनरल ऑफिसर कमांडिंग समेत सेना के तमाम वरिष्ठ सैन्य अफसर मौजूद थे।

चीन के पुराने खुराफात को देखते हुए सेना की चौकसी पहले से कहीं ज्यादा

चीनी सेनाओं की एलएसी पर सक्रियता और पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के मद्देनजर भारतीय सेना चीन से लगी पूरी सीमा पर अपनी तैनाती और सर्तकता में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती। विशेषकर अरुणाचल और सिक्किम से लगी सीमाओं पर चीन के पुराने खुराफात को देखते हुए सेना की चौकसी पहले से कहीं ज्यादा है। सेना प्रमुख ने बुधवार को साफ कहा था कि लद्दाख के करीब चीनी सेना के वार्षिक अभ्यास और प्रशिक्षण की गतिविधियों पर हमारी पूरी नजर है और हमारी सेना किसी भी तरह की कार्रवाई या गतिविधि से निपटने के लिए वहां पूरी तरह से तैयार व सतर्क है। जनरल नरवने यह भी साफ कर दिया था कि जब तक चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में एलएसी के इलाकों से पीछे नहीं हटते तब तक भारत उत्तरी सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती कम नहीं करेगा।

चीन को लगातार भारत कठोर संदेश देने का कर रहा प्रयास 

चीनी सेना की खुराफात को लेकर सैन्य सतर्कता बरतने के साथ ही कूटनीति स्तर पर भी चीन को लगातार भारत कठोर संदेश देने का प्रयास कर रहा है। विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा कि जब तक एलएसी पर जारी तनाव खत्म नहीं हो जाता तब तक चीन के साथ सहयोगपूर्ण रिश्ते संभव नहीं है। पूर्वी लद्दाख के इलाकों में एलएसी पर चीनी अतिक्रमण की घटनाओं के बाद भारत ने बीते एक साल के दौरान सीमा के मोर्चे पर सैन्य जवाब देने के अलावा आर्थिक मोर्चे पर चीनी कारोबार पर काफी हद तक ब्रेक लगाया है। चीनी टेलिकॉम कंपनियों को भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की बोली में शामिल होने के लिए नियम बनाकर उनका रास्ता बंद कर दिया तो कई चीनी टेक कंपनियों को कारोबार बंद कर दिया था।

 


Post navigation

Prev
Next
ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान

ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान

  • April 2, 2026
बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

  • April 1, 2026
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

  • April 1, 2026
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

  • April 1, 2026
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

  • April 1, 2026
NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • LSG vs DC: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बनाया ‘अप्रैल फूल’, होम ग्राउंड पर जाकर अदब से हराया April 2, 2026
  • ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान April 2, 2026
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, 15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य April 1, 2026
  • छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संध्या की धारा प्रवाह में श्रद्धालु हुए सराबोर April 1, 2026
  • संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा April 1, 2026
  • विधायक निधि से बनने वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास April 1, 2026
  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, जनजागरूकता को  रैली निकाली April 1, 2026
  • व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत April 1, 2026
  • महर्षि कश्यप जयंती एवं कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ April 1, 2026
  • बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez