• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लखनऊ में डाग पार्क पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- बंद करें ‘गुल्लू’ के नाम पर उल्लू बनाना

  • June 22, 2022
लखनऊ में डाग पार्क पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- बंद करें ‘गुल्लू’ के नाम पर उल्लू बनाना
  • Dog Park in Lucknow सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब गुल्लू के लिए पार्क बनवाने का बजट कहां से आ गया? उस पार्क तक पहुंचने के लिए लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से अब ‘गुल्लू बस सेवा’ भी शुरू करने की कृपा करें।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रदेश का पहला डाग पार्क बनवाने जा रहा है। इस योजना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा ‘गुल्लू’ के नाम पर उल्लू बनाना बंद करें। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पालतू कुत्ते का नाम गुल्लू है। अखिलेश यादव ने इसी गुल्लू के बहाने सरकार पर हमला बोला है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘अब गुल्लू के लिए पार्क बनवाने का बजट कहां से आ गया? उस पार्क तक पहुंचने के लिए लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से अब ‘गुल्लू बस सेवा’ भी शुरू करने की कृपा करें या फिर स्पष्ट करें कि ये पार्क बड़े लोगों की कार-जीप से आने वाले गुल्लुओं के लिए ही है। गुल्लू के नाम पर उल्लू बनाना बंद करें।

अब गुल्लू के लिए पार्क बनवाने का बजट कहाँ से आ गया? उस पार्क तक पहुँचने के लिए लखनऊ के अलग-अलग इलाक़ों से अब ‘गुल्लू बस सेवा’ भी शुरू करने की कृपा करें या फिर स्पष्ट करें कि ये पार्क बड़े लोगों की कार-जीप से आनेवाले गुल्लुओं के लिए ही है।

बता दें कि एलडीए ने सीजी सिटी में डाग पार्क बनाने का फैसला किया है। बीते सोमवार को एलडीए ने टेंडर भी जारी कर दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि शहर में लाखों लोगों के पास पालतू डाग हैं, लेकिन उन्हें टहलाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है, पालतू डाग को पब्लिक पार्क में ले जाने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

सेना भर्ती के नए नियम ‘अग्निपथ’ को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भाजपा जिस तरह अपने समर्थकों से अग्निवीर के तथाकथित फायदे गिनवाने में लगी है, उससे अच्छा होगा कि भाजपा अपने उन सदस्यों-समर्थकों की सूची जारी करे जो इस योजना में अपने बच्चों को भेज रहे हैं। प्रवचन देने से अच्छा है भाजपाई खुद उदाहरण पेश करें। भाजपा युवाओं का अपमान बंद करे।’

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘…अग्निपथ की नीति सरकार ने बनायी है। ऐसे में सरकार और सत्ताधारी दल के प्रवक्ता किसी और को आगे न करें। अमीर उद्योगपतियों की आय की सुरक्षा से अधिक जरूरी है देश की सुरक्षा। इसलिए जो भी बजट कम पड़ रहा है, उसके लिए सरकार कारपोरेट पर अतिरिक्त कर लगाए परंतु देश की सुरक्षा के साथ समझौता न करे।’

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा कि ‘अग्निवीरों को भविष्य में अपनी कंपनी व कार्यालयों में नौकरी देने का जो भी भावी वादा बड़े-बड़े लोग कर रहे हैं, उनके उस वादे पर युवा भरोसा कर सकें, इसके लिए हम ऐसा वादा करने वालों का सहयोग करना चाहते हैं। आज हम उन्हें सेवानिवृत्त सैनिकों की सूची भेज रहे हैं। वो उन सेवानिवृत्त सैनिकों को तुरंत अपनी कंपनियों व कार्यालयों में नौकरी देकर अपने वादे की सत्यता और गंभीरता साबित करें, जिससे भावी अग्निवीर उन पर चार साल बाद भरोसा कर करें। भरोसा कथनी से नहीं, करनी से होता है।’

 

 


Post navigation

Prev
Next
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

  • March 11, 2026
UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  • March 11, 2026
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

  • March 11, 2026
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez