• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अखिलेश यादव का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा

  • September 16, 2021
अखिलेश यादव का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा
  • अखिलेश यादव ने केन्द्र तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा है। इस सरकार बदलते ही किसानों के दिन बदलेंगे। लोगों ने देखा सरकार ने पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के हित की योजनाओं को लेकर केन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय में पूर्व आयकर आयुक्त तथा पूर्व विधायक के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि लोगों के पार्टी में लगातार शामिल होने से हमारा परिवार दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा है। अखिलेश यादव ने केन्द्र तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा है। इस सरकार बदलते ही किसानों के दिन बदलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत चुनाव में किस तरह से गुंडागर्दी करके लोकतंत्र का गला घोंटा है। इस सरकार ने मां गंगा को भी धोखा दिया है। प्रदेश की सारी नदियां गंदी होती जा रही हैं। यह सरकार सिर्फ हमारी योजनाओं का फीता काट रही है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में घोर अराजकता का माहौल है। कहीं पर भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी बेलगाम है। सरकार से प्रदेश संभल नहीं पा रहा है। इस अवसर पर समावादी पार्टी में गुरुवार को काफी लोग शामिल भी हुए। इन सभी को अखिलेश यादव ने सदस्यता पत्र प्रदान किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने पूर्व आयकर आयुक्त शिव वजन राम के साथ पूर्व विधायक भगेरू राम को उनके समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कराया।

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez