करहल उप चुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ेगी परेशानी! नगीना सांसद चंद्रशेखर की पार्टी ने किया ये ऐलान

करहल उप चुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ेगी परेशानी! नगीना सांसद चंद्रशेखर की पार्टी ने किया ये ऐलान

मैनपुरी। नगीना से चंद्रशेखर की जीत के बाद अब आजाद समाज पार्टी मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के उप चुनाव में अपना दम दिखाएगी। रविवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास आंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की गांव चलो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश सचिव आलोक यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों और धर्मों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग एक होकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि करहल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर राहुल सिंह, सतेन्द्र सिंह, आदित्य कुमार, नौशाद अली, अमरदीप, संजीव कुमार, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रर्हे।

उप चुनाव में वोटर्स पार्टी भी उतारेगी प्रत्याशी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष सादेश अली मसीह ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा सीट पर होने पर वाले उप चुनाव में उनकी पार्टी भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे