अखिलेश यादव के विधायक ने औरंगजेब की जमकर की तारीफ, अब पड़ गए लेने के देने; FIR दर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अबू आजमी ने औरंगजेब को एक उत्तम प्रशासक बताया है। अब उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की है कि सपा विधायक अबू आजमी पर मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया है।
एकनाथ शिंदे के बयान के बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।