दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार (29 मार्च) को गौतमबुद्धनगर के दादरी में रैली में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया. महिलाओं के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार आई तो महिलाओं को स्त्री समृद्ध सम्मान योजना चलाकर 40000 सम्मान राशि देंगे.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले ये बेईमानी से चुनाव और उपचुनाव जीतते थे. अब इनकी 420 थी. इन्होंने फेक एनकाउंटर कराए. आज वो अधिकारी भी दुखी है. क्योंकि उनको पता है कि जब अदालत सजा देती है तो अकेले सजा भुगतनी पड़ती है.

सपा चीफ ने कहा कि हाल ही में जो SIR हुआ वो NRC था. उन्होंने आगे कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं है. ये एक ड्राइक्लीन की दुकान है. जितने भी भ्रष्टाचारी है वहीं जाकर इकट्ठा हो रहे हैं. लूट भ्रष्टाचार करके भाजपा उनको शामिल करने जा रही है. यह सभी झूठ बोलते हैं.

15 लाख के वादे पर बीजेपी को घेरा

सपा चीफ ने कहा कि जब ये कहते हैं कि 15 लाख रुपए, करोड़ नौकरी हर साल देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे. छुट्टा पशुओं से छुटकारा देंगे तो समझ लेना झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब तो उनके लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव आए और पाला बदल लें. हम पाला बदलने वालों पर भी नजर रख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि नौकरी देना इनके एजेंडे में कभी नहीं था. इसलिए ये पेपर लीक करते हैं. हम सरकार में आने पर पूरी तरह पोल खोलेंगे.

अग्निवीर योजना को लेकर क्या कहा?

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हम अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. टैक्नोलॉजी से कितनी भी लड़ाई लड़ी जाए. लेकिन लड़ाई वहीं जीती जाती जहां सैनिक आगे बढ़ते हैं. जब हम सरकार में आएंगे तो अग्निवीर व्यवस्था को खत्म कर देंगे.

बीजेपी पर लगाया आरोप

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम नोएडा से आगरा तक साइकिल यात्रा लेकर के ग‌ए थे तो इन्होंने हमें सड़क पर चढ़ने भी नहीं दिया. तभी हमने तय किया था कि हम इसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन भी किया और आगरा से लखनऊ और गाजीपुर तक लेकर ग‌ए.

उन्होंने आगे कहा कि इनका ATM वाला एक्सप्रेस बन रहा है. जो आपकी जेब पर भारी पड़ेगा. हमने सड़कें दीं. सबसे बेहतर पुलिस रेसपोंस सिस्टम दिया. बच्चों को भोजन दिया, लेकिन इन्होंने बंद कर दिया और अब स्कूल भी बंद हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम जब सरकार में आएंगे तो 1090 से बेहतर स्कीम लाएंगे.

पीएम मोदी के हमले पर किया पलटवार

पीएम मोदी द्वारा किए गए हमले पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा विकास नोएडा में ही किया. उस वक्त कोई अंधविश्वास नहीं था. इस बार उम्मीद से ज्यादा SP और इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है.

नोएडा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ये वो इलाका है जहां से सबसे ज्यादा लोग जुड़ते जा रहे हैं. लोगों की पुकार है कि बीजेपी सरकार से हट जाए. उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो जिन लोगों पर झूठे मुकदमे लगें हैं. वो सब वापस लिए जाएंगे.

माफियाओं को लेकर क्या बोले सपा चीफ?

भाजपा वाले डायलोग बोलते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक भी माफिया नहीं है तो वो कहते हैं कि एक ही माफिया है. सरकार बनने के बाद खुद के और अपनों के केस वापस लिए. इसलिए 9 साल का हिसाब नहीं है. इसी वजह से आधे अधूरे एयरपोर्ट का उद्घाटन करके ग‌ए.

उन्होंने आगे बताया कि एयरपोर्ट को NOC दिलाने का काम हमने किया. अभी तो एक ही फेज बना है. आगे भी बनेंगे. हमारी सरकार बनेगी तो कोई भेदभाव नहीं होगा. बाजार पर  64% का मुआवजा और 4% प्लॉट देंगे.


Leave a Reply