लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 111 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रहने वाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब अपने कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं को कोई भी सुझाव सीधे पर्सनल ईमेल आइडी (yadavakhilesh@gmail.com) पर भेजने के लिए कहा है।

सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा के आइटी सेल से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही किसी भी किस्म के सुझाव के लिए सीधे संपर्क करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम संबंधी यदि कोई सुझाव हो तो उसे ईमेल पर जरूर भेजें। भाजपा के आइटी सेल की अफवाह में न फंसे। सतर्क और सकारात्मक रहें, भाषा भी संयमित रखें।

वहीं, 21 मार्च को सपा ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक बुलाई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी हार के कारणों की समीक्षा के अलावा आगे की रणनीति तय करेगी। सपा इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर सकती है। इसके अलावा अखिलेश यादव के करहल सीट छोड़ने पर यहां से किसे उप चुनाव लड़ाया जाए इस पर भी विचार कर सकती है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर पोस्टल बैलट से मिली जीत का मुद्दा उठाया था। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा था क‍ि, ‘ पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!

अखिलेश ने कहा कि पोस्टल बैलट में समाजवादी पार्टी-गठबंधन को 51.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस हिसाब से कुल 304 सीटों पर सपा गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। वैसे भी प्रदेश के मतदाताओं ने सपा की ढाई गुणा सीटें बढ़ाकर अपना रुझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है।

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में आपराधिक तत्व फिर सक्रिय हो उठे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसी तरह धान खरीद न होने से किसान बेहाल है। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में आपराधिक तत्व फिर सक्रिय हो उठे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसी तरह धान खरीद न होने से किसान बेहाल है। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली है।