‘अखिलेश यादव हर मुद्दे को धर्म…’, इफ्तार पार्टी विवाद को लेकर BJP MLC मोहित बेनीवाल ने साधा निशाना

‘अखिलेश यादव हर मुद्दे को धर्म…’, इफ्तार पार्टी विवाद को लेकर BJP MLC मोहित बेनीवाल ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में शामली में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया. जिसमें बीजेपी एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर कई तीखे हमले किए और कहा कि सपा मुखिया हर मुद्दे को जाति और धर्म का रंग देना चाहते हैं.

बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी चल रहे बवाल को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव  हर मुद्दे को धर्म और जाति का रंग देकर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं. वह सभी को एक ही रंग के चश्मे में देखते हैं.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सपा सरकार में उनके चश्मा का जो रंग था, वह चश्मे का रंग आज भी नहीं उतरा है. जबकि भाजपा की सरकार गुण में दोष के आधार पर निर्णय लेने का काम करती है.

यूपी में योगी सरकार के कामों को गिनाया

मोहित बेनीवाल ने इस दौरान बीजेपी सरकार में हुए कामों को भी गिनाया और कहा कि भाजपा सरकार में शामली व कैराना क्षेत्र में लगातार इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है व्यापारी खुशहाल है और प्रदेश के 22 हजार से ज्यादा इनामी अपराधी आज जेल की सलाखों के पीछे हैं, यह केवल और केवल जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ही संभव हुआ है.

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी व युवा खुश है. आज उत्तर प्रदेश एक बीमारू प्रदेश नहीं बल्कि एक खुशहाल प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते अपराधी जेल में

जहां पूर्व में व्यापारी उत्तर प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के इस छोटे से जनपद शामली व कैराना में भी लगातार इन्वेस्टमेंट करके रोजगार के बेहतर विकल्प युवाओं को उपलब्ध करा रहे हैं. पहले जहां व्यापारी परेशान थे, गुंडागर्दी चरम पर थी, वहीं सरकार में सड़कों का बड़ा जाल बिछा है.

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में 22000 से ज्यादा इनामी अपराधी आज जेल की सलाखों के पीछे हैं. आज आम आदमी नहीं बल्कि गुंडा डरा हुआ है, इसी के साथ उन्होंने प्रदेश में शामली में सड़कों के जाल बिछाए जाने की विस्तृत जानकारियां दी.


Leave a Reply