• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नाहिद हसन की उम्मीदवारी पर घिरे अखिलेश यादव, सुप्रीम कोर्ट से सपा की मान्यता खत्म करने की मांग

  • January 17, 2022
नाहिद हसन की उम्मीदवारी पर घिरे अखिलेश यादव, सुप्रीम कोर्ट से सपा की मान्यता खत्म करने की मांग
  • याचिका में कहा गया है कि चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सपा ने उल्लंघन किया है और इसके लिए उसकी मान्यता खत्म की जाए। यूपी के कैराना से नाहिद हसन को उतारकर सपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से समाजवादी पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सपा ने उल्लंघन किया है और इसके लिए उसकी मान्यता खत्म की जाए। यूपी के कैराना से नाहिद हसन को उतारकर सपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया है। आरोप है कि सपा ने उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड अपने ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट पर जारी नहीं किया था। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में कैराना से गैंगस्टर नाहिद को चुनाव मैदान में उतारा था। उधर, नाहिद को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सपा ने उसका टिकट काट दिया है और नाहिद की बहन को टिकट दिया है।

गैंगस्टर नाहिद हसन को टिकट देने पर सवाल

याचिका में कहा गया है कि 13 जनवरी को समाजवादी पार्टी ने कुख्यात गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना से मैदान में उतारा है, लेकिन शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार 48 घंटे के भीतर न तो उसके आपराधिक रिकॉर्ड को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया में प्रकाशित किया और न ही उसके चयन का कारण बताया गया। याचिका में शीर्ष अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दल का पंजीकरण रद्द करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है।

पार्टी अध्यक्ष पर अवमानना ​​का मामला हो दर्ज

अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया कि प्रत्येक राजनीतिक दल 48 घंटे के भीतर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया में आपराधिक मामलों को प्रकाशित करे और जिसकी पार्टी शीर्ष अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करती है उसके अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना ​​का मामला दर्ज किया जाए। हसन पर करीब 11 महीने पहले लगाए गए गैंगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में है और वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन दाखिल करने वाले पहले उम्मीदवार हैं। 13 फरवरी 2021 को कैराना से दो बार विधायक रहे नाहिद हसन पर शामली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगा दिया था। उसपर कई आपराधिक मामले हैं।

नाहिद पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामले

याचिका में कहा गया है कि नाहिद पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामले हैं और विशेष विधायक-एमपी कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। याचिका में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भी खूंखार अपराधियों को टिकट दे रहे हैं, और इसलिए मतदाताओं को अपना वोट स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से डालना मुश्किल लगता है। हालांकि, नाहिद हसन को यूपी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी उनका टिकट भी काट चुकी है। विरोध के बाद सपा ने नाहिद हसन की बहन को टिकट दिया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

  • April 1, 2026
‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

  • April 1, 2026
‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

  • April 1, 2026
PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

  • April 1, 2026
‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

  • March 31, 2026
370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी April 1, 2026
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम April 1, 2026
  • ‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख April 1, 2026
  • शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी April 1, 2026
  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez