UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग

UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने भी बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया है. सपा मुखिया ने कहा कि इस मुद्दे पर सहमति जताते हुए कहा कि कांशीराम के अनुयायी उनको भारत रत्न देने की माँग करते रहे हैं हम भी उनके साथ हैं. जिसके बाद ये तीनों दल इस मुद्दे पर एक साथ दिख रहे हैं.

सपा अध्यक्ष ने भी मिलाया सुर में सुर

अखिलेश यादव ने बसपा संस्थापक को भारत रत्न दिए जाने की माँग पर कहा कि- “मान्यवर कांशीराम और समाजवादी पार्टी ने मिलकर देश को एक नई दिशा दी थी. आपको याद होगा कि नेताजी और उस समय बसपा नेता कांशीराम ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया था और बीजेपी के हरा दिया था. उसी के बाद बीजेपी अपने हर कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर जी की तस्वीर लेकर आ गई थी.”

सपा मुखिया ने कहा कि जो मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं उनके साथ जीवनभर संघर्ष करने वाले लोग हैं, वो चाहते हैं उनको सम्मान मिले उन्हें भारत रत्न मिले. हम भी उनकी माँग के साथ मिलकर खड़े है. अखिलेश यादव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की माँग कर चुके हैं.

इस मुद्दे पर बसपा-सपा और कांग्रेस एक साथ

वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी कांशीराम जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को लंबे समय तक भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया वैसी गलती भाजपा या एनडीए की केंद्र सरकार को नहीं करनी चाहिए. संविधान की भावना के अनुरूप समतामूलक समाज बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि कांशीराम ने मुख्य रूप से दलितों, पिछडों और बहुजन राजनीति को नई दिशा देने वाले जनक के तौर पर माना जाता है. राहुल गांधी ने ये पत्र एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत सराकर से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शन मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.

सियासी जानकार राहुल गांधी और अखिलेश यादव द्वारा कांशीराम को भारत रत्न देने की माँग को यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. कांग्रेस और सपा की नजर बहुजन समाज पार्टी के दलित वोटबैंक पर टिकी है. यूपी में दलित वोटबैंक अहम भूमिका निभाता है.


Leave a Reply