‘अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज

‘अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज

प्रीमियम पेट्रोल और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दाम पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा,  “घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढे हैं जो कमाने वाले हैं उनके दाम बढे हैं. आम लोगों पर इसका कोई असर नहीं है, बस कमाई थोड़ा कम होगी. सिर्फ विरोधी पार्टी वाले सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहे हैं, अखिलेश यादव ने दो चूल्हा खरीदा है इसका मतलब वह अलग रहते हैं डिंपल यादव अलग रहती हैं.”

यह बयान आज उन्होंने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में दिया, इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा और एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया. यही नहीं विपक्षी खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

समाजवादी पार्टी पर ओमप्रकाश राजभर का निशाना

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दादरी से 5 गुना अधिक आजमगढ़ की हमारी रैली में लोग पहुंचे थे. हमारी चुनावी सभाओं के आधा भी लोग उनके कार्यक्रम में नहीं है. समाजवादी पार्टी में मार खाने वाले और मारने वाले दोनों इकट्ठा हैं. 2 जून को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मार खाए लतियाए गए और फिर यह लोग उस पार्टी में इकट्ठा है. समाजवादी पार्टी को अब सत्ता में नहीं आना है. भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों में वोट दिलाने की ताकत है लेकिन समाजवादी पार्टी में सभी दगे हुए कारतूस हैं.

2027 में जहुराबाद से चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर

2027 चुनावी तैयारी को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहुराबाद से चुनाव लड़ने के स्पष्ट संकेत दिए. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि निश्चित ही इस बार तैयारी है. वहां के लोग वोट देने के लिए तैयार है. जितना कम गाजीपुर के 6 विधानसभा में हुआ है, उसका 20 गुना काम अकेले जहुराबाद में हुआ है, यह वहां की जनता कहती है. करोड़ों रुपए से हमने लोगों की मदद की है. जहुराबाद की महिलाएं हमें गाली देती हैं कि इतना लाइट यह लगवा दिया है कि हम सो नहीं पा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के 62 सीटों पर हम ग्रास रूट से तैयारी कर रहे हैं जहां हमारे बूथ प्रभारी और अध्यक्ष लगे हुए हैं.


Leave a Reply