Akhilesh Yadav: नई दिल्ली में आजम खां से मिले अखिलेश यादव, मेदांता में जाकर जाना मुलायम सिंह यादव का हाल

- Samajwadi Party President Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली तथा हरियाणा के दौरे पर थे। नई दिल्ली में अखिलेश यादव ने आजम खां से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने नेताजी से काफी देर तक भेंट की।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक सदस्यों से भेंट की। अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में आजम खां (Azam Khan) और उनके परिवार के सदस्यों से भेंट की। इसके बाद गुरुग्राम में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मेदांता अस्पताल में मिले।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली तथा हरियाणा के दौरे पर थे। नई दिल्ली में अखिलेश यादव ने आजम खां से मुलाकात की। मैनपुरी के करहल से विधायक अखिलेश यादव ने रामपुर सदर से विधायक आजम खां से नई दिल्ली में ओखला उनके फ्लैट पर भेंट की।
इस दौरान आजम खां की आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डॉक्टर तजीन फात्मा, रामपुर के स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम खां और बड़े बेटे अदीब आजम खां भी मौजूद थे। आजम खां के परिवार के अन्य लोगों के साथ भी अखिलेश यादव ने फोटो सेशन कराया।
आजम खां को गुरुवार को ही सर गंगाराम अस्पताल से डिसचार्ज किया गया था। आजम खां को बीते दिनों माइनर हार्ट अटैक के बाद नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नस ब्लाक होने परउनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टंट डाला गया था।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खां से भेंट करने के बाद सीधा गुरुग्राम का रुख किया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव काफी दिन से भर्ती हैं। अखिलेश यादव ने नेताजी से काफी देर तक भेंट की।
उनका कुशलक्षेम जाना और डाक्टर्स से भी उनके स्वास्थ्य की प्रगति ली। कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आकर मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। उस समय भी अखिलेश यादव सपा के सरंक्षक के साथ थे। उस दौरान लोकसभा 2024 चुनाव में महागठबंधन को लेकर भी इन नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा भी हुई।