गोमती नगर घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- चिह्नित सभी आरोपितों के माता-पिता का नाम भी जारी करें

गोमती नगर घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- चिह्नित सभी आरोपितों के माता-पिता का नाम भी जारी करें

लखनऊ। गोमतीनगर में बारिश के दौरान युवती से छेड़खानी के आरोपित पवन यादव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस एक-एक दोषी को चिह्नित करे। इन सभी आरोपितों के माता-पिता के साथ नाम जारी करना चाहिए। गुस्से के साथ मुख्यमंत्री सिर्फ दो नाम लेकर कह रहे थे कि बुलेट ट्रेन चलना चाहिए। उनको सभी नाम उसी तरह लेने चाहिए। भाजपा के खास लोगों के नाम उस सूची में शामिल हैं।

सपा प्रमुख महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर विधानभवन के सामने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गोमतीनगर मामले में पुलिस की ओर से दिए गए जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

भाजपा पीडीए के सामने नहीं टिक सकती

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर कहा कि लोधी समाज पीडीए परिवार का अंग है। लोधी समाज का समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान है। भाजपा पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के पास हुनर है, उनके साथ सभी संस्थाएं भी हैं, जो उन्हीं की बातें करती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, कि उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है। इसीलिए अधिकारियों को हटाया जा रहा है। उनकी पोस्टिंग हो रही है। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी है। इस अवसर पर विधायक डा. मुकेश वर्मा विधायक, पूर्व विधाक सुंदर लाल लोधी, उर्मिला राजपूत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे