shobhit University Gangoh
 

20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर साधा जोरदार निशाना

20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर साधा जोरदार निशाना

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज पर केंद्र सरकार पर शनिवार को निशाना साधा। यादव ने ट्वीट कर लिखा,‘‘ सरकार बस इतना बता दें कि 20 लाख करोड़ के तथाकथित ‘महापैकेज’ में कितना ग़रीब के लिए है।

उन्होंने आगे लिखा कि कितना किसान, दिहाड़ी-प्रवासी मज़दूर, छोटे व्यापारी, खुदरा कारोबारी, रेहड़ी-ठेले-पटरीवाले और अन्य मजबूरों के लिए है। समाज को बांटने में माहिर लोग कृपया करके इस आर्थिक बंटवारे का हिसाब भी दे दें।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने बीस लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

Jamia Tibbia