अखिलेश बोले- EC पर नियंत्रण चाहती है भाजपा सरकार; कहा- चुनाव आयोग को BJP आयोग बनाने की हो रही कोशिश
मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में लेने का आरोप लगाया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के दखल को खत्म करने को उन्होंने लोकतंत्र के लिए घातक बताया। सरकार हर संस्था को अपने नियंत्रण में लेकर विपक्षियों का उत्पीड़न करना चाहती है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को भोगांव क्षेत्र के गांव जजेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने से भाजपा की मानसिकता उजागर होती है। चुनाव आयोग को बीजेपी का आयोग बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव देश और प्रदेश की दिशा तय करेगा।
