आगामी विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी अखंड भारत विकास पार्टी

- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते अखंड भारत विकास पार्टी के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि अखंड भारत विकास पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने दयाराम पाटिल को राष्ट्रीय महासचिव व महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त करने की घोषणा की। अवतार सिंह मिगलानी आज यहां पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह अखंड भारत विकास पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है, उसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना परचम लहराने का काम करेगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव व महाराष्ट्र प्रभारी दयाराम पाटिल ने कहा कि पार्टी को पूरे महाराष्ट्र में बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अखंड भारत विकास पार्टी महाराष्ट्र में भी अपना परचम लहरा सके। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का काम करेंगे। चाहे बिजली, सडक़ या नाली की समस्या हो प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का समाधान कराने का काम किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।