200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा अखंड भारत विकास पार्टी

200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा अखंड भारत विकास पार्टी
  • सहारनपुर में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान करते अखंड भारत विकास पार्टी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखंड भारत विकास पार्टी प्रदेश की जनता के सामने एक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी। मिगलानी आज यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के स्वागत व सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत कम समय में जिला पंचायत चुनाव में तीन प्रत्याशियों को जिताकर साबित कर दिया है कि अखंड भारत विकास पार्टी बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही है तथा भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा की लगभग 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा जीत हासिल करेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता मेहनत व लगन से काम करेंगे तथा पार्टी को तरक्की की ओर ले जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव विनीत शर्मा व प्रदीप शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए महसूस होने लगा है कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्रम में स. हरजीत सिंह सलीम अहमद, नफीस, रमजान अहमद, जयवीर राणा, विजेंद्र कश्यप, पवन शर्मा, राकेश गोयल, विनोद पंडित, साजिद अली, मोहसिन, तहसीन, नफीस मलिक, सचिन सैनी, मुनीर, अशरफ चौधरी, मंसूर अली, फुटेला, वाकर राणा, नवनीत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia