• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अखंड भारत विकास पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • February 2, 2021
अखंड भारत विकास पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाता अखंड भारत विकास पार्टी का प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर [24CN] । अखंड भारत विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गाजीपुर बार्डर पर शहीद हुए किसानों के परिवारों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता व एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अखंड विकास पार्टी के कार्यकर्ता अध्यक्ष स. अवतार सिंह मिगलानी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को जल्द से जल्द समाप्त कराया जाए तथा किसानों की सही मांगों को माना जाए। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की ताकि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके तथा देश का व्यापारी अपना कारोबार कर सके।

राष्ट्रीय महासचिव रमेश ग्रोवर ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को केंद्र सरकार 50 लाख रूपए व राज्य सरकारें 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का काम करे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत शर्मा व प्रदीप शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुए उपद्रव की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नफीस खलीफा ने कहा कि देश में जितने भी गैरकानूनी संगठन चल रहे हैं उन्हें चिन्हित कर बंद कराया जाए क्योंकि ऐसे ही फर्जी संगठन आंदोलन की आड़ में हिंसा व उपद्रव फैलाने का काम करते हैं। इस दौरान सलीम अहमद, रमजान अंसारी, सलीम अख्तर, रिजवान अहमद, इकरार अंसारी, फिरोज अंसारी, नफीस मलिक, मुनीर अहमद, कुर्बान मलिक, चंद्रमोहन, स. हरजीत सिंह, गुलजार, संतोष, भूरा, साजिद अली, तहसीन, पवन शर्मा, सागर धवन, प्रवीण जुनेजा, संजय रसवंत, अफजल, रईस, अंकुर, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।


Post navigation

Prev
Next
केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित

केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित

  • February 13, 2026
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया

  • February 13, 2026
बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन

  • February 12, 2026
गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

  • February 12, 2026
बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

  • February 12, 2026
22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक

22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक

  • February 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित February 13, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया February 13, 2026
  • ‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी February 13, 2026
  • विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’ February 13, 2026
  • ‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा February 13, 2026
  • दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया February 13, 2026
  • किसानों-युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान, ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होते ही पीएम मोदी का एक्शन February 13, 2026
  • बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या, दागी गईं 10 गोलियां February 13, 2026
  • सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट February 13, 2026
  • बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez