shobhit University Gangoh
 

अजित पवार का आखिरी VIDEO आया सामने, मौत से पहले ‘दादा’ ने क्या कहा था?

अजित पवार का आखिरी VIDEO आया सामने, मौत से पहले ‘दादा’ ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार का आखिरी वीडियो सामने आया है। उपमुख्यमंत्री रहते उनका यह वीडियो उनकी पार्टी ने जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए रिकॉर्ड किया था। अपने आखिरी वीडियो में अजित पवार बारामती की जनता से कह रहे थे कि मैं केवल शब्द का पक्का नहीं हूं, बल्कि काम का आदमी हूं। दिया हुआ शब्द निभाना ही मेरी पहचान है

वीडियो में अजित पवार ने क्या कहा?

“नमस्कार मतदाता भाई और बहनों, हमारे गांव का, हमारे तहसील का और जिले का सर्वांगीण विकास किसके हाथों में देना है, यह तय करने का यह महत्वपूर्ण समय है। जिला परिषद ग्रामीण विकास की असली चाबी है। पानी, सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, रोज़गार जैसे मूलभूत प्रश्नों से सीधे जुड़ी हुई यह संस्था है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ग्रामीण क्षेत्र को केंद्र में रखकर काम किया है। किसानों के प्रश्नों से लेकर महिलाओं के सशक्तीकरण तक, युवाओं के रोज़गार से लेकर बुजुर्गों के सम्मान तक और विकास का हर मुद्दा हमने गंभीरता से निभाया है।

मैं केवल शब्द का पक्का नहीं हूं, बल्कि काम का आदमी हूं। दिया हुआ शब्द निभाना ही मेरी पहचान है। पानी की आपूर्ति हो, सड़कों का काम हो, स्वास्थ्य सुविधा हो या खेती के लिए आधुनिक तकनीक, अर्थात AI और डिजिटल साधन हों, यह सब ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने का हमारा दृढ़ संकल्प है। इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का साथ दें। स्वच्छ, कार्यक्षम और जन-हितैषी प्रशासन के लिए हमें अवसर दें।

आपके विश्वास को कभी ठेस नहीं लगने दूंगा। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दूंगा, यह मेरा वादा है। विकास के इस सफर में हमारे साथ सहभागी बनें। आने वाली 5 फरवरी को ‘घड़ी’ (Clock) चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाएं और वोट के रूप में अपना आशीर्वाद हमें दें, ऐसा आह्वान मैं इस अवसर पर करता हूं। आपका एक वोट गांव के उज्ज्वल भविष्य और गांव की समृद्धि के लिए है, यह भी ध्यान रखें। धन्यवाद! जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय राष्ट्रवादी!”

 

प्लेन क्रैश में हुआ था अजित पवार का निधन

आपको बता दें कि बीते 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के प्रमुख अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। वह बारामती में सभा को संबोधित करने जा रहे थे। हालांकि, बारामती में उनका प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

Jamia Tibbia