अजय सिघंल उर्फ बिटटू बने लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष

- अजय सिंघल उर्फ बिटटू
देवबंद [24CN]: लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने नगर के जाने-माने व्यापारी नेता अजय सिंघल को संगठन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।
लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने अजय सिंघल को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ’अपनी नियुक्ति पर विचार व्यक्त करते हुए अजय सिंघल ने कहा कि संगठन द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लघु उद्योग भारती को मजबूत करने का काम करेंगे और साथ ही संगठन की जो विचारधारा है उसको जनता में प्रसारित करने का भी हर संभव प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अजय सिंघल भाजपा की व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी हैं और उन्होंने भाजपा को क्षेत्र मजबूत करने का भी काम किया है। अजय सिंघल लगातार कई वर्षों तक नगर में व्यापारियों के सबसे अग्रणी संगठन नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रहे और अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष किया ’
वह ऐसे व्यापारी नेता माने जाते हैं जो हर समय व्यापारियों के लिए उपलब्ध रहे हैं और व्यापारियों के हित के लिए हमेशा तन मन धन से हर लड़ाई को लड़ा व्यापारियों में अजय सिंघल और उनके परिवार की अच्छी पैठ भी मानी जाती है। हर्ष जताने वालो में दीपक, पुनीत बंसल, आरिफ असंारी, विशाल गर्ग, नितिन गुप्ता, रविन्द्र चैधरी आदि शामिल रहे।