अजय साहनी बने सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी

अजय साहनी बने सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी
  • सहारनपुर में नवनियुक्त डीआईजी अजय साहनी का फाईल फोटो।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डा. अजय साहनी को नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक का पद संभाल रहे तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सिंह विगत 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे। आज उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर जौनपुर के डीआईजी का पद संभाल रहे 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय साहनी की नियुक्ति की है। अजय साहनी इससे पूर्व मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं तथा उनकी गिनती तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में की जाती है।