• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अजय चौधरी बने शिवसेना विधायक दल के नेता; आदित्‍य ठाकरे बोले- अपनों ने दिया धोखा, शिंदे ने भी भरी हुंकार

  • June 24, 2022
अजय चौधरी बने शिवसेना विधायक दल के नेता; आदित्‍य ठाकरे बोले- अपनों ने दिया धोखा, शिंदे ने भी भरी हुंकार
  • महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने विधायक अजय चौधरी को राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के शिवसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में डिप्टी स्पीकर कार्यालय की ओर से शिवसेना को पत्र भेजा गया है।

मुंबई। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते महाराष्‍ट्र में जारी सियासी घमासान अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने विधायक अजय चौधरी को राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के शिवसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में डिप्टी स्पीकर कार्यालय की ओर से शिवसेना को पत्र भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना के एक अन्‍य विधायक दिलीप लांडे भी गुवाहाटी होटल पहुंचकर बागी गुट में शामिल हो गए हैं।

इस बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में पार्टी के जिला प्रमुखों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली। आदित्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है। हम सत्ता के लालची नहीं हैं। हमें परिवार के सदस्य ने ही धोखा दिया है। पहले भी लोगों ने शिवसेना को धोखा दिया है। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जो लोग पार्टी से जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दें।

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीत हमारी होगी। जिसको भी हमारा सामना करना है वह मुंबई आ सकता है। इन्होंने (बागी विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। राउत ने कहा कि हमने बागियों को पार्टी में लौट आने का मौका दिया था लेकिन अब समय निकल चुका है।

बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन हासिल है। शिवसेना की ओर से बागी विधायकों की सदस्यता रद किए जाने की मांग के बीच एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई वाला गुट ही असल शिवसेना है। ऐसे में उन्हें और उनके समर्थकों को गीदड़भभकियों से नहीं डराया जा सकता। शिंदे ने शुक्रवार को भी गुवाहाटी में समर्थन विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। शिंदे का दावा है कि शिवसेना के 40 समेत उन्‍हें कुल 50 विधायकों का समर्थन हासिल है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि एनसीपी नेता शाम को 6.30 बजे ठाकरे निवास मातोश्री पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने जाएंगे। हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। उद्धव ठाकरे को हमारा समर्थन जारी रहेगा। हम सरकार को स्थिर रखने की कोशिश करेंगे। तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक ली।

 

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez