‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता
एआईएमआईएम नेता इसरार अहमद

Lucknow : यूपी की चायल सीट से सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने फिल्म धुरंधर में अतीक अहमद के किरदार को लेकर निशाना साधते हुए उसे सपा का फाइनेंसर बताया है और सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर मुख्यमंत्री कहा है, जिस पर AIMIM नेता इसरार अहमद ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूजा पाल मुसलमानों के वोट से विधायक बनी और उन्हें ही अपमानित कर रही हैं.

AIMIM नेता इसरार अहमद ने पूजा पाल को एहसान फरामोश बताया और कहा कि वो जिन मुसलमानों के वोट से विधायक बनी है आज उन्हीं मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही है. इसरार अहमद ने कहा कि पूजा पाल का बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं. एक फिल्म धुरंधर आई, जिसमें अतीक अहमद के बारे विदेशी कनेक्शन की बात कही गई.

जिस अतीक अहमद के नाम पर लोकसभा में शोक सभा हुई. जो अतीक अहमद सांसद रहे पाँच बार के विधायक रहे, जिनकी अपराधियों के पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी. लेकिन, कभी उनके विदेश से कनेक्शन की बात नहीं आई. अब ये पिक्चर वाले नचनिए-बजनिए तय करेंगे कौन विदेशी है और कौन हिन्दुस्तानी है?

पूजा पाल को बताया एहसान फरामोश

इसरार अहमद ने कहा कि पूजा पाल खुद समाजवादी पार्टी से चुनकर मुसलमानों के वोटों के दम पर विधायक बनी. आज सत्ता के लालच में और मौजूद सरकार में व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने ये बयान दिया है. अगर उनमें सच में नैतिकता है तो वो जो सपा के मुसलमानों के वोट से जीतकर आई हैं. वो अपने पद से इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़कर अगर उनकी हैसियत है तब जाकर विधानसभा में जाकर ये बात कहें.

मुसलमानों के बूते पर विधायक बनने के बावजूद मुस्लिम नेताओं और मुसलमानों को अपमानित करने का काम कर रही हैं. इनके अंदर एक चवन्नी की ग़ैरत नहीं है. इनको पहले सपा से इस्तीफा देना चाहिए उसके बाद बात करनी चाहिए. उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए.

बता दें कि पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर अतीक अहमद को सरंक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर योगी सरकार नहीं होती तो उनकी भी हत्या हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि अतीक देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था. सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत कर दिया.


Leave a Reply