अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनकल्याण व सनातन को समर्पित रहा- डा0 संजीव बालियान

नकुड मे अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवी जयंती पर नकुड में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित नेता व जनसमुदाय
नकुड 26 मई इंद्रेश। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति के लिये प्रेरणादायी है। उन्होंने आंक्राताओ को कडी टक्कर ही नंही दी बल्कि मराठो के साथ आंका्रताओ को देश से बाहर करने का प्रयास भी किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यंहा एक बेंकेट हाल में अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वी जंयती पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनकल्याण व शासन व्यवस्था को दुरूस्त करने को समर्पित रहा। उन्होंने न्याय , मिहला सशक्तिकरण व धर्म सरंक्षण की जो मिसाल पेश की है वह अन्यत्र कम ही मिलती है। उनके जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है।
इस मौके पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि ऐसी महान विभुतियां नई पीढी को सांस्कृति गौरव व सामाजिक दायित्वो की प्ररणा देती है। उन्होंने मानवता के कल्याण व शिक्षा के क्षेत्र मे जो मानदंड तीन सौ वर्ष पूर्व स्थापित किये वे आज भी अनुकरणीय है। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोडने व अपनी ऐतिहासिक धरोहर को पहचानने का अवसर प्रदान करते है।
पूर्व विधायक महिपाल माजरा ने कहा कि भारत सांस्कृति रूप् से एक धनी देश है। ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने शासन को जनसेवा का माध्यम बनाकर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजसिहं माजरा सजंय चौधरी, राजेश त्यागी, राकेश वर्मा, सुभाष चौधरी सुंदरसिंह फौजी, मनीष चौधरी, मुकेश शर्मा, राजू पंवार, सागर चैधरी, सम्राज प्रधान, लोकेश , पवनसिंह रावल, राजपालप्रधान, राजकुमार सरपंच, आजाद राणा, नरेंद्र चौधरी, आदि उपस्थित रहे।