shobhit University Gangoh
 

आगराः इटावा पुलिस ने बरामद की हाईजैक बस, SSP ने की पुष्टि

आगराः इटावा पुलिस ने बरामद की हाईजैक बस, SSP ने की पुष्टि

आगराः यूपी के आगरा में बस हाइजैक मामले में बड़ी जानकारी मिली है। हाइजैक बस इटावा पुलिस ने बरामद की है। इटावा एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि हाईजैक बस में बैठीं 34 सवारियां दूसरी बस से झांसी पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि बस में बैठी सभी 34 सवारियां सुरक्षित हैं।

इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मामले में डीएम आगरा व एसएसपी को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवस्थी ने कहा कि डीएम और एसएसपी से मामले में रिपोर्ट भी तलब की गई है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस मालिक की मंगलवार रात को ही मौत हुई है और उनके बेटे अंतिम संस्कार में लगे हुए हैं। लिहाजा पूरी जानकारी ली जाएगी।

Jamia Tibbia