• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आगरा : डंपर ने 9 माह की गर्भवती को कुचला, सड़क पर ही जन्मी बच्ची और रोई… पर संभालने को जिंदा न बची मां

  • July 21, 2022
आगरा : डंपर ने 9 माह की गर्भवती को कुचला, सड़क पर ही जन्मी बच्ची और रोई… पर संभालने को जिंदा न बची मां
  • Firozabad News फिरोजाबाद में डंपर ने रौंद दी थी बाइक पर पति के साथ जा रही गर्भवती मौत से पहले सड़क पर ही दिया बच्ची को जन्म। जिसने सुनी घटना पर नीयति को कोसता रहा। सदमे में परिवार नवजात की हालत ठीक।

आगरा। मां के गर्भ में नवां महीना पूरा कर रही नवजात ने आंखें खोली उसी समय मां की आंखें हमेशा के लिए मुंद गईं। फिरोजाबाद में डंपर से कुचली मां खून से सनी हुई पड़ी थी और नवजात के रोने के आवाज शुरू हुई। दर्दनाक घटना के बारे में जिसने सुना, वह नीयति को कोसता रहा।

फिरोजाबाद के नारखी के कोटला की रहने वाली 20 वर्षीय कामिनी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली निवासी राजू के साथ हुई थी। कामिनी गर्भवती हुई तो परिवार में खुशियां छाई। गर्भावस्था की जांच के दौरान डाक्टर ने सब ठीक बताया था। प्रसव की संभावित तारीख 25 जुलाई दी गई थी, लेकिन उससे पहले दुर्घटना हो गई। मायके और ससुराल वालों को रो-रोकर बुरा हाल था।

डंपर ने रौंद दी गर्भवती महिला

दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे का है। डेढ़ साल पहले आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली में ब्याही 20 साल की कामिनी नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार को वह अपने पति राजू के साथ बाइक पर बीमार चाचा को देखने मायके कोटला नारखी आ रही थी। गांव बरतरा के निकट राजू ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहा था, उसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजू की बाइक अनियंत्रित हुई और कामिनी गिरकर डंपर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। वहीं उसका पति राजू दूसरी तरह गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कुचलते ही प्रसव हो गया और बच्ची के रोने की आवाज आने लगी। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आनन-फानन में पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस से नवजात को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया और उपचार शुरू कराया। वहीं कामिनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भतीजी की मौत के सदमे में चल बसा चाचा

कैंसर से पीड़ित चाचा कालीचरन को देखने के लिए कामिनी मायके आ रही थी, भतीजी की मौत के सदमे में वे भी चल बसे। कामिनी के चाचा को कैंसर था और पिछले एक सप्ताह से हालत बिगड़ रहीं थी। इसके चलते वह उन्हें देखने के लिए जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि प्रसव के बाद वह नहीं जा पाएगी। इधर, भतीजी की मौत के बाद शाम साढ़े सात बजे चाचा कालीचरन की मौत भी हो गई।

ये ईश्वर का चमत्कार है

नवजात का इलाज कर रहे मेडिकल कालेज के बाल राेग विभागाध्यक्ष डा. एलके गुप्ता का कहना है महिला डंपर से कुचल गई। गिरने से पेट पर दबाव पड़ने के कारण बच्ची गर्भाशय से बाहर निकल आई। जिस तरह की घटना है, उसमें बच्ची का बचना ईश्वर का चमत्कार है। बच्ची को नाल सहित लाया गया था। तत्काल उसे उपचार दिया गया, फिलहाल वह ठीक है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

  • March 28, 2026
‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

  • March 28, 2026
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह March 28, 2026
  • ‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान March 28, 2026
  • ‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव March 28, 2026
  • नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान March 28, 2026
  • पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल March 28, 2026
  • Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा March 28, 2026
  • ‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी March 28, 2026
  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez