• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अग्निवीरों को उत्तराखंड में हर क्षेत्र में नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता : सीएम धामी

  • June 25, 2022
अग्निवीरों को उत्तराखंड में हर क्षेत्र में नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता : सीएम धामी
  • सीएम धामी शनिवार को ऊधमसिंह नगर में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बाेला। कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। साथ ही इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों को राज्य की नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात कही।

रुद्रपुर : आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेनानियों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आपातकाल के दौरान पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों का अहम रोल था। नारा था की सिंहासन खाली करो जनता आ रही है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्निवीरों को प्रदेश में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष की बातों को युवा करें अनसुना

बीजेपी कार्यालय में शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। संगठन के रूप में सबसे मजबूत कार्य किया। पिछले आठ वर्षो में पीएम मोदी के कार्यकाल को देखे तो इससे पहले लोगों में निराशा आ गई थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में लोगों में आस जगी है।

हर क्षेत्र में नई कार्य संस्कृति जो आई है उसमे शॉर्टकट नहीं है। आठ वर्षो में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जिसे पहुंचने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 2014 से पहले जो भी योजनाएं बनती थी वह कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनती थी।

विपक्ष पार्टी ने आपातकाल लगाया और लोगों को के मानवाधिकारों का हनन किया। आज वह सत्याग्रह की बात कर रहे हैं, वह भी तब जब इनपर कानून काम कर रहा है। पहले रोज सुनाई देता था जिसमे तमाम घोटाले शामिल थे। अब पीएम मोदी के बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ। पारदर्शी सरकार बनी है। जिन लोगों ने आपातकाल देखा बहुत भयावह था।

कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए नामित होने पर भागलपुर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनने से लोगों में हर्ष का माहौल था। कहा कि उनके घर पर पहुंचने पर लोगों ने रोना शुरू कर दिया और कहा कि अब द्रौपदी कब घर आएगी। इससे साबित है की मोदी  की सोच वहां जाति है जहां किसी की सोच नहीं पहुंचती है।

अग्निपथ योजना पर कहा कि प्रदेश में जितने भी अग्निवीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बड़ी कंपनियों ने भी कहा की को भी अग्नि वीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता देंगे। दूसरी ओर विपक्ष बरगला रहे हैं। कहा की चंपावत में 94 प्रतिशत मत मिलने पर आभार व्यक्त किया। एक मिथक पिछले चार चुनाव से टूटता आ रहा है। इस बार भी बहुत से लोग सोच रहे थे की सरकार बदल जाएगी, लेकिन नेतृत्व ऐसी रही की संभव नहीं हुआ।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी,  मंडी अध्यक्ष केके दास, दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश परिहार, राधेश शर्मा, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 10 प्वाइंट में उनके बारे में जानिए

बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 10 प्वाइंट में उनके बारे में जानिए

  • February 17, 2026
कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर आपको विरोध करना है तो…’

कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर आपको विरोध करना है तो…’

  • February 17, 2026
द्वारका में साहिल को कार से कुचलने का खौफनाक VIDEO आया सामने, उजड़ गई मां की दुनिया

द्वारका में साहिल को कार से कुचलने का खौफनाक VIDEO आया सामने, उजड़ गई मां की दुनिया

  • February 17, 2026
लखनऊ: मनरेगा के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, कई नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस अलर्ट

लखनऊ: मनरेगा के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, कई नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस अलर्ट

  • February 17, 2026
“वेलकम टू इंडिया, माय डियर फ्रेंड”, राष्ट्रपति मैक्रों के आगमन पर पीएम मोदी का खास संदेश, 114 राफेल डील पर लग सकती है मुहर

“वेलकम टू इंडिया, माय डियर फ्रेंड”, राष्ट्रपति मैक्रों के आगमन पर पीएम मोदी का खास संदेश, 114 राफेल डील पर लग सकती है मुहर

  • February 17, 2026
‘न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है’, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

‘न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है’, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

  • February 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण February 17, 2026
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू, प्रश्नपत्र आसान आने से खिले छात्रों के चेहरे, यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, पहला पर्चा आज February 17, 2026
  • टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी में जीएसटी अधिकरण की द्वितीय अपील प्रक्रिया की दी जानकारी February 17, 2026
  • हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग February 17, 2026
  • जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने दिया ऐतिहासिक आदेश February 17, 2026
  • उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी February 17, 2026
  • ‘सब दगे कारतूस हैं…सपा को नहीं होगा कोई फायदा’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ने कसा तंज February 17, 2026
  • ‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष’, इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी February 17, 2026
  • बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 10 प्वाइंट में उनके बारे में जानिए February 17, 2026
  • 12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए राजपाल यादव, 28 दिन बाद फिर होगी HC के सामने पेशी February 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez