बैराज से पानी छोडे जाने के बाद यमुना का जल स्तर बढा, यमुना के तटवर्ती गांव मे बाढ का खतरा
नकुड 1 सितबंर इंद्रेश। हथिनी कुंड बैराज से सोमवार की सुबह तीन लाख उनतीस हजार क्युसेक पानी छोडे जाने के बाद यमुना उफान पर है। यमुना के तटवर्ती गांव के लोग बाढ की आंशका से दहशत मे है। ढिक्का टपरी मे एक युवक के यमुना मे बह जाने की खबर है।
उत्तराखंड व हिमाचल मे लगातार हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज से सोमवार सुबह को तीनलाख क्युसेक से अधिक पानी छोड गया ।तब से लगातार यमुना मे बडे स्तर पर बैराज से पानी जा रहा है। बैराज के सभी गेट खाले गये है। जिससे यमुना मे उफान है। नदी का मंजर खौफनाक हैं । यह पानी तेजी के साथ नकुड तहसील के तटवर्ती गांव की ओर बढ रहा है।
नकुड तहसील का यमुना के साथ लगने वाली करीब चालिश किमी लंबाई मे पडने वाले गांव के लोग बाढ की आंशका से आंशंकित है। मंधोर ,टाबर, नसरूल्लागढ, रेतगढ, बाधी, रानीपुर , धुंधामाजरा, सहित दर्जनो गांव बाढ की आशंका से दहशत मे है। यमुना के तटवर्ती कई गंाव मे नदी मे कटाव भी हो रहा हैं । कटाव होने से मंधोर व टाबर मंधोर आदि गांवे मे सैंकडेा बीघा खेतेा मे खडी फसले यमुना मे समा रही है।
हथिनी कुंड बैराज से छोडा गया पानी जैसे जैसे आगे बढ रहा है किसानो की धडकने बढ रही है। उधर सोमवार को हुई मुसलाधार बरसात से नीची नकुड, साहबामाजरा, नकुड , हसनपुर लतीफपुर व क्षेत्र के लगभग सभी गांव मे उडद व चारे व सब्जी की फसलो को भारी नुकसान होने की खबर है। एसडीएम सुरेंद्र कुमार व तहसीलदार प्रियंक सिंह ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से छोडे जाने के बाद बाढ की स्थिति पर प्रशासन कडी नजर रखे हुए है।
