अहमद पटेल के निधन के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली । कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बंसल को कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले बंसल पार्टी प्रशासन के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे।
बंसल पिछली कांग्रेस सरकार में अहम जिम्मेदारियां सभाल चुके हैं। पूर्व की यूपीए सरकार में उनको रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। कांग्रेस के दिग्गज रणनीतकार अहमद पटेल के निधन के बाद इस पर नजरें थी कि पार्टी कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे सौंपती है। आखिरकार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को चंडीगढ़ से पूर्व सांसद रहे बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष बनाने का फैसला किया। हाल ही में बंसल पार्टी प्रशासन के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।