दिल्ली में मंथन के बाद बिहार में भाजपा की हलचल तेज, केशव मौर्य पर्यवेक्षक नियुक्त, साथ में ये दो बड़े नेता

दिल्ली में मंथन के बाद बिहार में भाजपा की हलचल तेज, केशव मौर्य पर्यवेक्षक नियुक्त, साथ में ये दो बड़े नेता

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। यह नियुक्ति बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की तैयारियों के बीच हुई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 नवंबर को विधायक दल का नेता चुने जाने और 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।