समझोते के बाद सफाईकर्मचारियो का धरना समाप्त ,हडताल भी खत्म

नकुड [इंद्रेश]। सीएचसी के स्वास्थ्य अधिकारिया व कर्मचारियो तथा सफाई कर्मचारियो के बीच दो दिनो से चल रहे विवाद मे चल रही सफाई कर्मचारियो ने भी अपनी हडताल वापस ले ली। जिसके बाद नगर में सफाई का काम भी शुरू हो गया।
गौरतलब है कि गुरूवार को सुबह नगर के तमाम सफाईकर्मचारियो ने नगर पालिका मे एकचित होकर सीएचसी के डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियो के विरोध मे धरना शुरू कर दिया था। सफाईकर्मचारियो की हडताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था बूरी तरह से प्रभावित हुई थी। जिससे पूरे प्रशासन में हडकंप मच गया था। प्रशासन के उपर सीएचसी व सफाईकर्मचारियो की हडताल व धरने को समाप्त कराने की चुनौती थी।
हालत यह थी कि कोई भी पक्ष झुकने का तैयार नही था। परंतु उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबस्ट व सीओ अरविंदसिंह की मेहनत रंग लाई तथा दुपहर बाद दोनो पक्षो में हुई बातचित के बाद देानो पक्षो मे समझोता हो गया ।जिसके बाद दोनो पक्षो ने हडताल वापस ले ली। नगर पालिका अध्यक्ष शाहनवाज खान, व भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता ने नगर पालिका में सफाईकर्मचारियो के बीच जाकर स्वंय समझोता होने की घोषणा की साथ ही सफाईकर्मचारियो से हडताल वापस लेने का अनुरोध किया। जिसके बाद सफाई कर्मचारियो ने अपनी हडताल वापस ले ली। जिसके बाद नगरपालिका व प्रशासन ने राहत की संास ली है।