• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वैक्‍सीन लेने के बाद CM नीतीश ने दिया बिहार में लॉकडाउन का संकेत, बोले- हर विकल्‍प पर होगा विचार

  • April 15, 2021
वैक्‍सीन लेने के बाद CM नीतीश ने दिया बिहार में लॉकडाउन का संकेत, बोले- हर विकल्‍प पर होगा विचार
  • Bihar Lockdown Again क्‍या बिहार में लॉकडाउन लगाया जाएगा? राज्‍य में कोरोनावायरस संक्रमण के खराब होते हालात के बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 17 अप्रैल को आयोजित सर्वदलीय बैठक में मिले सुझावों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

पटना : बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार खराब होते हालात के बीच यह बड़ी खबर है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 17 अप्रैल को राज्‍यपाल फागू चौहान के नेतृत्‍व में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मिले सुझावों के आधार पर परिस्थिति देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री की बातों को संकेत मानें तो अगर हालात नहीं सुधरे तो सरकार कड़े कदम उठा सकती है। मुख्‍यमंत्री गुरुवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान में कोरोनावायरस वैक्‍सीन की दूसरी डोज लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

लोगों से एहतियात बरतने की अपील, बोले- जागरूकता जरूरी

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार कोरोनावायरस जांच पर बल दे रही है। जांच को लेकर सरकार की तरफ से लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें लगतार वृद्धि की जा रही है। अधिक से अधिक जांच ही उपाय है। जांच एक लाख से अधिक बढ़ना शुरू हो गया है। टीकाकरण भी बढ़ रहा है। बाहर के राज्यों में काम करने वाले लौट रहे हैं तो उनकी जांच भी करायी जा रही है। केवल स्वास्थ्य  विभाग ही नहीं, बल्कि स्थिति को संभालने में पूरा प्रशासन लगा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से बात भी  कर रहा है। सरकार संक्रमण से बचाव तथा जांच व इलाज की तमाम कोशिशें कर रही है। उन्‍होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की। कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है।

संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नहीं होगी बेड की कोई कमी

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेड की कोई कमी नहीं होगी। कई अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ायी जा रही है। कई अन्य अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई जगहों पर ग्रामीण इलाकों में भी इसे देखा जा रहा। सरकार एक-एक चीज पर नजर रखे हुए है।

लोग अपना टीकाकरण कराएं, इससे भविष्य में होगा फायदा

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अपना टीकाकरण कराएं। इससे उन्हें भविष्य में फायदा होगा। जांच भी करानी चाहिए। वह भी नियमित रूप से अपना जांच कराते रहते हैं। लोगों के साथ काम करते रहते हैं, इसलिए जांच जरूरी है। लोगों को सचेत रहना चाहिए। मास्क का प्रयोग करें और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें।

जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू पर होगा विचार

नाइट कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन की संभावना के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के निर्देश पर राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में पूरी स्थिति पर चर्चा होगी। बैठक में जो सुझाव आएंगे उस पर सरकार आगे का निर्णय लेगी। अगर स्थिति और अधिक बिगड़ी तो जो करना है वह किया जाएगा।

17 अप्रैल को राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होने वाली है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के सुझावों और राज्‍य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा। सरकार हर विकल्‍प पर विचार कर रही है और इसके लिए हर मोर्चे पर तैयारी की गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026
‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

  • March 29, 2026
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez