सपा के बाद अब कांग्रेस का ‘AAP’ के साथ भी गठबंधन तय, इन राज्यों की सीटों का हुआ बंटवारा
New Delhi : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। अब इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी सीट शेयरिंग की बात तय हो गई है। दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, गुजरात, असम और हरियाणा में सीटों पर बात लगभग फाइनल हो गई है। इसके तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गजुरात में कांग्रेस 2 सीट आम आदमी पार्टी को देगी तो हरियाणा और असम में 1-1 सीट पर सहमति बनी है।
