सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटाइन

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटाइन
  •  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। प्रियंका ने कहा कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’