• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

रालोद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद डा. मसूद बोले- अति आत्मविश्वास के शिकार अखिलेश खुद को मान बैठे थे सीएम

  • March 21, 2022
रालोद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद डा. मसूद बोले- अति आत्मविश्वास के शिकार अखिलेश खुद को मान बैठे थे सीएम
  • रालोद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद डा. मसूद अहमद ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से गठबंधन की लहर थी। यह बात और है कि गठबंंधन अति आत्मविश्वास सीटों के बंटवारे को लेकर ऊहापोह और टिकटों के वितरण में घालमेल के कारण हारा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले डा. मसूद अहमद ने कहा है कि गठबंधन चुनाव इसलिए हारा क्योंकि अखिलेश यादव अति उत्साह में यह मान चुके थे कि वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नतीजा उल्टा आया। डा. मसूद यह भी कहने से नहीं चूके कि कांग्रेस को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियों में टिकट बेचे जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह भारतीय क्रांति मोर्चा नामक गैर राजनीतिक संगठन गठित कर अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों और किसानों की आवाज उठाकर उनके लिए संघर्ष करते रहेंगे। मोर्चा की बैठक जल्द ही मुरादाबाद में होगी।

रविवार को मीडिया से मुखातिब डा. मसूद अहमद ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से गठबंधन की लहर थी। यह बात और है कि गठबंंधन अति आत्मविश्वास, सीटों के बंटवारे को लेकर ऊहापोह और टिकटों के वितरण में घालमेल के कारण हारा। गठबंधन में एका नहीं था और उसके घटक दलों में दूरी बनी रही। जयंत चौधरी जो सीटें मांग रहे थे, उन्हें नहीं मिली। हमारे कई नेता जो दो-तीन बार के विधायक थे और जिन्हें जनता पहचानती थी, चुनाव नहीं लड़ पाए। घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह खुद टांडा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट के काबिल नहीं समझा गया।

डा. मसूद अहमद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहीं मंच साझा करते नहीं दिखे। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, उससे दलित भाजपा की ओर चले गए। उन्होंने गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों के वोटों की चाहत रखने वाले मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधे रहे।

डा. मसूद ने कहा कि जहां गठबंधन अति आत्मविश्वास का शिकार था, वहीं भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि चुनाव जीतने के लिए उन्होंने भाजपा पर सभी हथकंडों को आजमाने और ईवीएम के जरिये बेईमानी करने का भी आरोप लगाया।

रालोद विधानमंडल दल बैठक स्थगित : राष्ट्रीय लोक दल विधानमंडल दल की 21 मार्च को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने दी।

 

 


Post navigation

Prev
Next
योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा

योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा

  • February 14, 2026
‘सीएम योगी तो अभी से खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं’, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान

‘सीएम योगी तो अभी से खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं’, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान

  • February 14, 2026
‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक

‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक

  • February 14, 2026
वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

  • February 13, 2026
‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

  • February 13, 2026
‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा February 14, 2026
  • ‘सीएम योगी तो अभी से खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं’, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान February 14, 2026
  • ‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक February 14, 2026
  • जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में बनाया गया यूनानी डे February 13, 2026
  • वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी February 13, 2026
  • ‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी? February 13, 2026
  • पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप February 13, 2026
  • 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित February 13, 2026
  • मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश February 13, 2026
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez